मौखिक प्रश्न

(क) दोनों चिड़ियाँ कहाँ थीं?

उत्तर: एक चिड़िया सोने के पिंजरे में थी और दूसरी वन में डाली-डाली फुदक रही थी।

(ख) पिंजरे की चिड़िया क्या चाहती थी?

उत्तर: पिंजरे की चिड़िया चाहती थी कि वह भी स्वतंत्र होकर खुले आकाश में उड़ सके।

(ग) क्या वन के पंछी को सोने का पिंजरा अच्छा लगा?

उत्तर: नहीं, वन के पंछी को सोने का पिंजरा अच्छा नहीं लगा। वह स्वतंत्र रहना चाहता था।

लिखित प्रश्न

1. सही विकल्प के सामने (✓) का निशान लगाइए।

(क) पिंजरा कैसा था?
(i) सोने का (✓)
(ii) चाँदी का
(iii) लोहे का

(ख) क्या देखकर वन के पंछी को आश्चर्य हुआ?
(i) पिंजरे को देखकर
(ii) पिंजरे में बंद दूसरी चिड़िया को देखकर (✓)
(iii) पिंजरे में बंद तोते को देखकर

(ग) पिंजरे की चिड़िया ने वन की चिड़िया को कहाँ बुलाया?
(i) वन के भीतर
(ii) पिंजरे के भीतर (✓)
(iii) पिंजरे के बाहर

(घ) मुक्ति का मोल कौन समझता है?

(i) जो पिंजरे के बाहर रहता है।
(ii) जो वन में रहता है।
(iii) जो बंधन में रहता है। (✓)

2. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए।

प्रश्न:
पिंजरे की चिड़िया पिंजरे में
वन का पंछी __________
समझे वही __________ में।

उत्तर:
पिंजरे की चिड़िया पिंजरे में
वन का पंछी वन में।
समझे वही मोल मुक्ति का रहता जो बंधन में।

3. दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(क) वन की चिड़िया ने पिंजरे की चिड़िया से क्या पूछा?

उत्तर: वन की चिड़िया ने पिंजरे की चिड़िया से पूछा – “तुम पिंजरे में क्यों आई?”

(ख) पिंजरे की चिड़िया वन की चिड़िया को पिंजरे के भीतर क्यों बुला रही थी?

उत्तर: पिंजरे की चिड़िया वन की चिड़िया को पिंजरे के भीतर बुला रही थी ताकि दोनों मिलकर बातें करें, अनार के दाने खाएँ और मीठा पानी पिएँ।

(ग) पिंजरे की चिड़िया क्या चाहती थी?

उत्तर: पिंजरे की चिड़िया भी स्वतंत्र होकर खुले आकाश में उड़ना चाहती थी।

(घ) ‘दो चिड़ियाँ’ कविता के माध्यम से कवि क्या समझाना चाहता है?

उत्तर: कवि यह समझाना चाहता है कि स्वतंत्रता सबसे बड़ी दौलत है। जो बंधन में रहता है वही स्वतंत्रता का महत्व समझता है।

मूल्याधारित प्रश्न

प्रश्न:
चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद जानवरों को देखकर आपको कैसा लगता है? सही उत्तर के सामने (✓) का निशान लगाइए-

•उन्हें देखकर दया आती है। (✓)

•ऐसा लगता है कि उन्हें देखते रहें।

•जंगली जानवरों को बंद करके रखना ही ठीक है, नहीं तो वह हमें खा जाएँगे।

•उन्हें उनके प्राकृतिक वास में छोड़ देना चाहिए। (✓)

प्रश्न : चित्र देखकर दिए गए प्रश्नों के उत्तर कॉपी में लिखिए –

(क) कबूतर क्या लेकर उड़ रहे हैं?
उत्तर: कबूतर जाल लेकर उड़ रहे हैं।

(ख) कबूतरों का एक साथ उड़ना हमें क्या बतलाता है?
उत्तर: कबूतरों का एक साथ उड़ना हमें एकता की शक्ति का संदेश देता है। जब सब मिलकर काम करते हैं तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी आसान हो जाती है।

(ग) उड़ते हुए कबूतरों और पिंजरे में बंद पक्षियों में क्या अंतर है?
उत्तर: उड़ते हुए कबूतर स्वतंत्र होते हैं, जबकि पिंजरे में बंद पक्षी बंधन में होते हैं। स्वतंत्रता में आनंद है, बंधन में नहीं।

(घ) पक्षी पकड़ने वाले को क्या कहते हैं?
उत्तर: पक्षी पकड़ने वाले को शिकारी कहते हैं।

भाषा से

1. दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

शब्दपर्यायवाची शब्द
चिड़ियापक्षी, पखेरू
वनजंगल, अरण्य
स्वतंत्रआज़ाद, निर्बंध
मेघबादल, जलद
पानीजल, वारि

2. विलोम शब्द लिखिए।

शब्दविलोम शब्द
मिलनाबिछुड़ना
भीतरबाहर
मीठाकड़वा
बंधनमुक्ति
स्वतंत्रपरतंत्र
उदासप्रसन्न

3. स्वर और व्यंजन वर्णों को जोड़कर शब्द लिखिए।

वर्ण मिलाकरशब्द
प् + इज् + ज् + अर्आपिंजरा
स्उन्द् + अर् + असुंदर
स् + व् + अत् + अ + न् + त् + र् + अस्वतंत्र
म् + उक् + त् + इमुक्ति

4. दिए गए वाक्यों को उपयुक्त योजक शब्दों से पूरा कीजिए।

(क) मुझे भूखा रहना मंजूर है परंतु किसी का दास बनना नहीं।

(ख) पंछी दिनभर धरती और आकाश में घूमते रहते हैं।

(ग) पंछी चाहता है कि वह आज़ाद रहे।

(घ) आप सोने के पिंजरे में रहना चाहेंगे या स्वतंत्र घूमना चाहेंगे?

(ङ) पिंजरे की चिड़िया पिंजरे में दुखी थी जबकि वन का पंछी वन में प्रसन्न था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *