किसने कहा?

सही उत्तर पर निशान लगाइए।

1. “क्या तुम्हें फूल अच्छे लगते हैं?”

क) बेटे ने
ख) चाचा ने
ग) माँ ने ✓
घ) अनमोल ने

2. “आज एक बहुत सुंदर फूल खिला है।”

क) माली ने
ख) माँ ने ✓


गलत पर्यायवाची शब्द पर गोला लगाइए

  1. धरती – अंबर, पृथ्वी, भू
    गलत: अंबर
  2. सागर – उदधि, समुद्र, गगन
    गलत: गगन
  3. पर्वत – नग, गिरि, पत्थर
    गलत: पत्थर
  4. सेवक – दास, नौकर, जनक
    गलत: जनक

प्रश्नोत्तर

1. अनमोल ने अपनी माँ से क्या पूछा?

उत्तर: अनमोल ने अपनी माँ से पूछा, “इस फूल का नाम क्या है?”

2. बगीचे में कौन-सा नया फूल खिला था?

उत्तर: बगीचे में गुलदाउदी नाम का नया फूल खिला था।

3. भारत और जापान के राष्ट्रीय फूलों के नाम क्या हैं?

उत्तर: भारत का राष्ट्रीय फूल कमल और जापान का राष्ट्रीय फूल गुलदाउदी है।

4. कमल हमें क्या सीख देता है?

उत्तर: कमल हमें (मनुष्य को) निष्कलंक रहने की सीख देता है।

5. अनमोल सवेरे उठकर कहाँ जाता है?

उत्तर: अनमोल सवेरे उठकर बगिया (बगीचे) में जाता है।

6. अनमोल अपनी माँ को कहाँ ले गया और क्यों?

उत्तर: अनमोल अपनी माँ को फूल के पास ले गया क्योंकि एक सुंदर फूल खिला था।

7. माँ ने गुलदाउदी के बारे में अनमोल को क्या बताया?

उत्तर: माँ ने बताया कि गुलदाउदी को फूलों की रानी कहा जाता है और यह कई रंगों की होती है।

8. लोग कमल के किन-किन भागों को खाते हैं?

उत्तर: लोग कमल के बीज, नाल (कमल ककड़ी) और कमल की कलियों को खाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *