Hindi Surabhi Learnwell Smart Class 5

कठिन शब्दों के अर्थ

नित-  नित्य, प्रतिदिन;

क्रीड़ा-  स्थल-खेल का मैदान;

पावन –   पवित्र;

शोभा-  सुंदरता;

निखारना-  शोभा बढ़ाना;

पखारना-  धोना;

हली–  किसान, हल चलाने वाला;

दाता-  देने वाला, दानी;

न्यारी-  अनूठी;

फेरा-  चक्कर लगाना।

मौखिक प्रश्न

(क) उत्तर भारत की दो नदियों के नाम बताइए।

उत्तर: सतलुज, गंगा

(ख) दक्षिण भारत की दो नदियों के नाम बताइए।
उत्तर: गोदावरी, कृष्णा

(ग) भारत के उत्तर में कौन-सा पर्वत है?
उत्तर: हिमालय पर्वत

2. कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए:

जिसकी माटी सोना उगले

धरती जीवन देती।

जिसके हली अन्न के दाता

न्यारी जग से खेती।

2. कविता की वे पंक्तियाँ लिखिए जिनका अर्थ है-

(क) भारत-भूमि अनेक नदियों से सिंचित है।

 “सतलुज, गंगा, ब्रह्मपुत्र की जहाँ बह रही धारा,

गोदावरी, नर्मदा, कृष्णा का क्रीड़ा स्थल प्यारा।”

(ख) समुद्र भारत माता के चरण धोता है।

“दक्षिण में सागर जिसके, पावन चरण पखारे।”

(ग) भारत की मिट्टी बहुत उपजाऊ है।

👉 “जिसकी माटी सोना उगले, धरती जीवन देती।”

3. नाम लिखिए।

(क) भारत के दो पर्वतों के नाम:

उत्तर: हिमालय, अरावली

(ख) भारत के दो ऋषियों के नाम:

उत्तर: वशिष्ठ, विश्वामित्र

(ग) भारत की छह ऋतुओं के नाम:

उत्तर: वसंत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर

4. दी गई पंक्तियों का भावार्थ लिखिए।

जिसकी माटी सोना उगले

धरती जीवन देती,

जिसके हली अन्न के दाता,

न्यारी जग से खेती।

भावार्थ:
भारत की मिट्टी इतनी उपजाऊ है कि वह सोने के समान अनमोल अन्न उगाती है। यहाँ के किसान परिश्रम से खेती करते हैं और पूरे देश का भरण-पोषण करते हैं। भारत की खेती और किसान पूरी दुनिया में विशिष्ट स्थान रखते हैं।

५. दिए गए प्रश्नों के उत्तर:

(क) कविता की पहली चार पंक्तियों में क्या कहा गया है?

उत्तर: कविता की पहली चार पंक्तियों में कहा गया है कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ हर दिन सूरज निकलकर उजाला फैलाता है और रात को चाँद अमृत से भरा प्याला लेकर आता है। यह दृश्य भारत की सुंदरता को दर्शाता है।

(ख) भारत के ऋषि-मुनि किसके प्रतीक हैं?
उत्तर: भारत के ऋषि-मुनि ज्ञान और तपस्या के प्रतीक हैं।

(ग) भारत-भूमि कैसी है?

उत्तर: भारत-भूमि पावन, उपजाऊ और समृद्ध है।

यहाँ की मिट्टी सोना उगले जैसी उपजाऊ है और यह जीवन देने वाली है।

चित्र-आधारित प्रश्न

(क) चित्र में दिन का कौन-सा समय दिखाया गया है?

उत्तर: चित्र में सूरज उगता हुआ दिखाया गया है, इसलिए यह सुबह का समय है।

(ख) पक्षी क्या कर रहे हैं?

उत्तर: पक्षी आसमान में उड़ रहे हैं।

(ग) मछुआरा क्या कर रहा है?

उत्तर: मछुआरा नाव में बैठकर जाल डाल रहा है।

(घ) नदी कहाँ से निकल रही है?

उत्तर: नदी पहाड़ों से निकल रही है।

प्रश्न 1: दिए गए शब्दों के समान तुकवाले शब्द लिखिए।

(क) उजाला   – प्याला

(ख) धारा   – तारा

(ग) डेरा   – घेरा

(घ) निखारे   – सुधारें

प्रश्न 2: निम्नलिखित शब्दों के लिए समान अर्थवाले दो-दो शब्द लिखिए।

(क) सूरज   – रवि, दिनकर

(ख) चंदा    – चाँद, शशि

(ग) रात   – रात्रि, निशा

(घ) सागर   – समुद्र, जलधि

(ङ) धरती   – पृथ्वी, भूमि

(च) हली   – किसान, अन्नदाता

क) जग –

1.यह जग बहुत सुंदर है। (जगत/दुनिया)

2.माँ ने दूध गरम करने के लिए जग में डाला। (पात्र/बर्तन)

(ख) उत्तर –

1.शिक्षक ने प्रश्न का सही उत्तर दिया। (जवाब)

2.उत्तर दिशा में हिमालय स्थित है। (दिशा)

(ग) सोना –

1.दादी ने मुझे सोने की अंगूठी दी। (धातु)

2.बच्चा थक कर सोना चाहता है। (नींद लेना)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *